मैनपुरी के नगला कीरत प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय में एक्सपायरी दवा खिलाने से हड़कंप

मैनपुरी के नगला कीरत प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय में एक्सपायरी दवा खिलाने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

संवादाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी जनपद के नगला कीरत स्थित प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय में बच्चों को पेट के कीड़ों की दवा खिलाने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि लगभग 150 बच्चों को यह दवा दी गई थी, जो कि वर्ष 2018 में ही एक्सपायर हो चुकी थी।

दवा सेवन के कुछ ही समय बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर जैसी शिकायतें होने लगीं। घबराए स्कूल प्रशासन द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉक्टरों द्वारा किए गए चिकित्सीय परीक्षण के बाद बताया गया कि अब सभी बच्चों की हालत पहले से बेहतर है, जबकि कुछ बच्चों को जांच के उपरांत घर भेज दिया गया है। गंभीर स्थिति न होने से फिलहाल राहत की सांस ली जा रही है।

हालांकि, इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है। एक्सपायरी दवा बच्चों को खिलाया जाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ भी माना जा रहा है। अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि एक्सपायरी दवा विद्यालय तक कैसे पहुंची। जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही.

ये भी पढ़ें चूली गांव के पीड़ितों को सरकार एवं निर्माणाधीन कंपनी 25-25 लाख की करे आर्धिक सहायता -अतुल सिंह 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया