मानिकपुर गांव में रसोई की आग बनी आफत, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी।

एटा मानिकपुर गांव में रसोई की आग बनी आफत, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी।

संवादाता अमन अहमद। एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में सोमवार को खाना बनाते समय लगी आग ने एक परिवार की गृहस्थी को भारी नुकसान पहुंचाया। यह आग चरण सिंह बघेल के घर के बाहर बनी झोंपड़ी में उस समय भड़क उठी, जब वहां रोजमर्रा की तरह भोजन बनाया जा रहा था। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पास बने घर तक पहुंच गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

आग और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए पहले घर में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ी जनहानि और पशुहानि टल गई। इसके बाद बाल्टी, मिट्टी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और शेष आग को पूरी तरह बुझाया। इस हादसे में घर में रखा बर्तन, कुर्सी, मेज, अलमारी, कपड़े, रजाई और गद्दे सहित हजारों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित चरण सिंह बघेल ने बताया कि आग अचानक लगी और पल भर में सब कुछ तबाह हो गया।

उपजिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेजा जाएगा और जांच के बाद शासन की ओर से नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें मैनपुरी के नगला कीरत प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय में एक्सपायरी दवा खिलाने से हड़कंप

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की