प्रतापगढ़ में साथी के रुपये हड़पने के लिए सर्राफा नें खुद कराई थीं लूट, प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर के निर्देशन पर पुलिस में किया खुलासा

प्रतापगढ़ में साथी के रुपये हड़पने के लिए सर्राफा नें खुद कराई थीं लूट, प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर के निर्देशन पर पुलिस में किया खुलासा

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़ में 9 लाख 60 नगदी और तीन किलो चांदी लूट खुद सुनार रितेश मौर्या नें कराया था।पुलिस नें रितेश मौर्या के साथी कोहंडौर का अनुज दुबे के घर से 9 लाख 60 नगदी और तीन सिल्ली तीन किलो की चांदी बरामद कर घटना का सफल खुलासा किया अभियुक्तों की निशादेही पर षड्यंत्रपूर्वक फर्जी व स्वतकारित रची गई लूट की साजिश, धोखाधड़ी एवं गबन के 9,60,000/-रूपया, 03 किलो चांदी (कुल चार टुकडे), 01 अदद पिठ्ठू बैग, 01 अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 अदद मोबाइल फोन (02 एन्ड्राइड व 01 आईफोन) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं टाटा पंच कार के साथ को बरामद किया गया ।

अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्त अनुज दुबे ने पूछताछ में बताया कि ये वही बैग है जिसको हम लोगों ने गाडी से लूट कर भागे थे और ये वही पैसे तथा चांदी से जो पहले से रखे हुए थे और मैने तमंचे को भी उसी में लाकर रख दिया था। अभियुक्त अनुज दुबे उर्फ अनोज कुमार दुबे उपरोक्त द्वारा अपनी गलती की बार-बार माफी मांगते हुए कहा गया कि गलती हो गयी हम लोग रितेश के बहकावे में आ गये। घटना की सत्यता के बारे में पुनः पूछताछ की गयी तो बताया कि रितेश उर्फ पंकज पर मेरी उधारी थी कुछ दिन पहले मैने रितेश से अपने पैसे वापस मांगे थे तो रितेश ने कहा था कि अभी पैसे नही है। मै कुछ प्लान करता हूँ फिर जैसा आपको बताउंगा वैसे करना । तब दिनांक 06.02.2026 के एक दो दिन पहले रितेश उर्फ पंकज ने मुझे बताया था कि मैने प्लान तैयार कर लिया है मैं प्रयागराज खरीददारी करने अपनी चार पहिया गाड़ी टाटा पंच UP36 0 4612 से जाने वाला हूँ वापसी में मेरे साथ एक कारीगर रहेगा उसी से काम बनाना है । जिसके बाद रितेश ने 06.02.2026 को फोन करके बुलाया और हम लोगो की मुलाकात कोतवाली के पास प्रतापगढ़ में हुई और रितेश ने प्लान बाताया कि मै शाम को लौटूगां साथ में कारीगर लेकर आऊंगा और तुम दो-तीन लोगो के साथ मिलकर देल्हूपुर जंगल के पास में मेरी इसी गाडी में पीछे रखे हुए बैग को कट्टा दिखाकर लूट लेना है । जिसके बाद तुम्हे तुम्हारे पैसे भी मिल जायेगे और मुझे भी पैसे मिल जायेंगे जिससे मैं और लोगो की भी उधारी चुकता कर दूंगा। तब मैने उनसे कहा था कि कट्टे के लिए मुझे पैसे चाहिए रितेश ने मुझे 20000 रुपये दिये थे और उन्होने पहचानने के कुछ संकेत बताये थे कि जैसे ही मै मलाका प्रयागराज के बाद अपने रोड पर आउंगा तो अपने गाड़ी के अन्दर की लाइट जला दूंगा और मऊआइमा टोल प्लाजा क्राश करने के बाद गाड़ी की रफ्तार को धीमी करते हुए गाडी की पार्किंग लाइट जलाकर आउंगा तथा देल्हपुर बाजार क्राश करने के बाद जंगल के पास नदी की पुलिया को पारकर गाड़ी को खड़ी करदूंगा और मै उतरुगा तुम लोग पहचान लेना और जैसे ही मै वहां से चलूंगा तुम लोग आकर नम्बर प्लेट का इशारा करते हुए मुझे रोकने का इशारा करना और मेरे साथ लूट पाट कर लेना मेरा बैग गाड़ी में पीछे ही रखा रहेगा लेकर भाग जाना। कुछ देर बाद मैं फिर पुलिस को सूचना दूंगा। रितेश के प्लान के मुताबिक मै अपने पैसे के लिए उनके द्वारा दिये गये पैसे से अवैध कट्टे लेकर अपने अन्य दो साथियों आयूष तिवारी व केट्टन दुबे के साथ अपनी मोटर साइकिल से हम लोगो ने लूटपाट की परन्तु रितेश घटना के बाद से वापस नही मिला जिस कारण से हम लोगो द्वारा लूटे गये रुपये व चांदी का बटवारा नही हो पाया और अन्य साथियों को कुछ नही दिया हूँ। सभी मेरे पास रखा था। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के बारे में पूछने पर बताया कि यही घर पर खड़ी है। हम तीनो ने मिलकर रितेश के कहने पर उनके प्लान के मुताबिक काम करके थोड़े से पैसे के लालच में पडकर गलती कर बैठे। इस बार माफ कर दीजिए दोबारा नही होगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01. रितेश मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य निवासी रामगंज बाजार थाना रामगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 33 वर्ष ।

02. अवनीश कुमार तिवारी उर्फ आयूष तिवारी पुत्र जग नारायण तिवारी निवासी राजगढ़ थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष ।

03. अनुज दुबे उर्फ अनोज कुमार दुबे पुत्र हरीराम दुबे निवासी लोकई का पुरवा थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष ।शेष अभियुक्त केट्टम दुबे पुत्र रामकृपाल दुबे निवासी ग्राम हनियापुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं तथा शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें