सीडीओ ने सीएम डैशबोर्ड व विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश,

सीडीओ ने सीएम डैशबोर्ड व विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश,

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ ।सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति न होने पर सख्त हुईं सीडीओ, प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिनांक 11 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा ने विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कई विभागों की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति एवं शादी अनुदान तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति योजनाओं की अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री कुसुम योजना में धीमी प्रगति पर उप कृषि निदेशक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना में प्रगति कम पाए जाने पर परियोजना निदेशक डीआरडीए पर नाराजगी व्यक्त करते हुये शीघ्र सुधार के निर्देश दिए गए।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में पोषण अभियान की प्रगति संतोषजनक न होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त की गई। वहीं पीएम सूर्य घर योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर अतिरिक्त ऊर्जा विभाग प्रभारी/डीसी मनरेगा पर नाराजगी व्यक्त की गयी। समाज कल्याण विभाग में अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त न होने पर भी जिला समाज कल्याण अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त की गयी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं ओडीओपी टूलकिट योजना की खराब प्रगति पर उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त उद्योग को फटकार लगाते हुये यथाशीघ्र टूलकिट वितरण एवं शत-प्रतिशत प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर रिपोर्टिंग से पूर्व आंकड़ों की गहन समीक्षा कर लें तथा खराब रैंकिंग की स्थिति में आसपास के जनपदों से समन्वय स्थापित कर सुधार की रणनीति बनाएं। उन्होंने विकास कार्यों से संबंधित बी, सी, एवं डी श्रेणी के फार्मूले को समझकर प्राथमिकता के आधार पर रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए और सीएम डैशबोर्ड की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा संतोष कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बेलखरनाथ धाम मंदिर का निरीक्षण

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया