क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोहंडौर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोहंडौर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ। जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा थाना प्रभारी कोहंडौर श्री धनन्जय राय के साथ थाना कोहंडौर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त किया गया।पैदल गश्त के दौरान बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए।अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस बल को सतर्क रहते हुए प्रभावी गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें रानीगंज के शिवगढ़ विकास के सभागार में हुआ विधिक सेवा शिविर का आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें