उ0प्र0 विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी का जनपद में आगमन 22 फरवरी को

उ0प्र0 विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी का जनपद में आगमन 22 फरवरी को

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

उ0प्र0 विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी आज दिनांक 22 फरवरी को अपरान्ह 2.40 बजे प्रयागराज से प्रस्थान कर वाया मऊआइमा-भुपियामऊ होते हुये अपरान्ह 3.40 बजे नगर पंचायत गड़वारा के वार्ड राजापुर आयेगें जहां पर स्पार्क यूनिर्वसिटी (साकेत प्रोफेशनल एकेडमी फॉर रीअवेकनिंग एंड नॉलेज) की स्थापना हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होगें। उसके उपरान्त अपरान्ह 4.40 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 4.50 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ आयेगें। उसके उपरान्त पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ के आवास गांधी निवास सदर बाजार जायेगें। सायं 7 बजे विधानसभा अध्यक्ष निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ से वाया भुपियामऊ-मऊआइमा होते हुये प्रयागराज के लिये प्रस्थान करेगें।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें