पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

आज दिनांक 23.02.2026 को जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी पैदल गश्त किया गया। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों, बस/रेलवे स्टेशन, बैंक एवं सार्वजनिक स्थलों पर पैदल भ्रमण किया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई तथा स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें