प्रतापगढ़ में शहर के बीचोंबीच कोतवाली नगर स्थित
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग- 330 पर कपूर चौराहा स्थित एडवांस आई के कैम्पस में एक बड़ा सा नीम का पेड़ था, जिसे बहुत ही सुनियोजित तरीके से शेख खलील उर्फ शेखू पुत्र डॉ सुल्तान हसन द्वारा पहले उसकी डालियों को काटा गया और अब पूरा पेड़ ही काट दिया गया है। बिना अनुमति हरे पेड़ को काटना अपराध है।कोतवाली नगर की पुलिस पिकेट उसी स्थल पर खड़ी होकर ड्यूटी करती है। फिर भी दबंग और बदमाश किस्म का ब्यक्ति शेख खलील उर्फ शेखू ने हरे नीम के पेड़ को कटवा डाला। उसे नियम कानून का जरा भी भय नहीं है। शेख खलील जिस भवन को कब्जा कर रखा है वह शत्रु संपत्ति है। उसके दादा जी एवं चाचा जी पाकिस्तान जा चुके हैं। वहाँ की नागरिकता स्वीकार कर लिए हैं। ऐसे में दादा जी एवं चाचा जी को मिली नजूल भूमि का पट्टा स्वतः निरस्त हो चुका है। जिला प्रशासन अभी तक शत्रु संपत्ति को खाली कराने में विवश रहा। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वयं कहा है कि शत्रु सम्पत्ति को किसी भी दशा में जिला प्रशासन खाली कराएं। परन्तु प्रतापगढ़ का जिला प्रशासन कुम्भकरणी नींद में मस्त है। देखना होगा कि उसकी नींद कब खुलती है












