पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के निर्देशन मे जनपदीय नोडल अधिकारी एंव क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के मार्गदर्शन मे छात्र-छात्राओं तृतीय चरण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय तथा पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत दिनांक 26.02.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में जनपदीय नोडल अधिकारी/SPEL एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के मार्गदर्शन में चिन्हित छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया
कार्यक्रम के अंतर्गत साकेत पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को थाना कोतवाली नगर, परिवहन शाखा, पुलिस परेड ग्राउंड, पुलिस कंट्रोल रूम एवं यूपी-112 आदि इकाइयों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए कानून-व्यवस्था संचालन की बारीकियों, अपराध नियंत्रण, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली तथा जनसहभागिता की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के संबंध में जागरूक किया गया।
साइबर जागरूकता सत्र के अंतर्गत साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी चोरी, यूपीआई फ्रॉड, साइबर बुलिंग आदि से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को पुलिस विभाग में उपलब्ध सेवा अवसरों, विभिन्न स्तरों पर भर्ती प्रक्रिया एवं आवश्यक योग्यता के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुलिस व्यवस्था के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, विधि के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित करना है।
ये भी पढ़ें जनपद विभिन्न कस्बो एंव बाजार ग्रामीण क्षेत्र डोमिनेशन फ्लैग मार्च किया












