सिद्धार्थनगर: सपा नेता बहरैची प्रसाद प्रेमी पर जानलेवा हमला, SC/ST एक्ट सहित मुकदमा दर्ज
संवाददाता: किंकर यादव
दलित मोहल्ले में हमला, जातिसूचक गालियों का आरोप
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता बहरैची प्रसाद प्रेमी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने भाजपा नेता लवकुश ओझा, लालजी शुक्ला समेत अन्य लोगों पर हमला करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
झंडा और अंबेडकर की तस्वीर फाड़ने का भी आरोप
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल पर लगे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर तथा समाजवादी पार्टी का झंडा भी फाड़ दिया।
10 फरवरी की दोपहर की बताई जा रही घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना 10 फरवरी को दोपहर लगभग 1 बजे धोबहा गांव के दलित मोहल्ले में हुई।
मानसिक प्रताड़ना और जान का खतरा बताया
पीड़ित ने खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित बताया और जान-माल का खतरा जताते हुए इटवा थाने में तहरीर दी।
ये भी पढ़ें क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के मार्गदर्शन मे छात्र-छात्राओं तृतीय चरण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया












