गाजीपुर: प्रस्तावित जनपद भ्रमण के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा संपन्न

महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित जनपद भ्रमण के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा संपन्न

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी 

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल  के दिनांक 27 फरवरी 2026 को जनपद गाजीपुर में प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत, जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा पुलिस लाइन गाज़ीपुर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु:

सुरक्षा मानक: महामहिम की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल, रूट चार्ट और ठहरने के स्थान पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारी ब्रीफिंग:‌ड्यूटी पर तैनात समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारी गणों को उनके दायित्वों और ‘VVIP प्रोटोकॉल’ के पालन हेतु कड़ाई से निर्देशित किया गया।

व्यवस्था निरीक्षण: कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु यातायात प्रबंधन एवं आकस्मिक कार्ययोजना (Contingency Plan) की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें सपा पूर्व मंत्री सदा फातिमा का जोरदार स्वागत

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल