एनएमएमएस में बिजुआ के बच्चों ने लहराया परचम, 19 छात्र हुए सफल

एनएमएमएस में बिजुआ के बच्चों ने लहराया परचम, 19 छात्र हुए सफल

संवाददाता  शाहंशाह. ग्रामीण परिवेश में स्थित एक साधारण विद्यालय ने एक बार फिर असाधारण सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) 2026-27 परीक्षा के रविवार को घोषित परिणाम में बिजुआ क्षेत्र के 19 छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित कर नया इतिहास रच दिया।

यह उपलब्धि केवल परीक्षा में सफलता नहीं बल्कि संकल्प, सतत तैयारी और समर्पित शिक्षण का परिणाम मानी जा रही है। पिछले वर्ष जहां इस विद्यालय से 11 छात्र सफल हुए थे, वहीं इस बार 19 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर उपलब्धियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाया है। अब तक इस विद्यालय से कुल 66 छात्र एनएमएमएस परीक्षा में सफल हो चुके हैं।

इस वर्ष सफलता प्राप्त करने वाले प्रमुख छात्र-छात्राओं में सुधा गिरि (द्वितीय स्थान), सत्यम (तृतीय स्थान), विजय (तृतीय स्थान), रीमा (5वां), नुरैन (10वां), गणेश (10वां), सूरज (10वां), अबुजैद (19वां), आदित्य (24वां), विकास (25वां), राम (25वां), बरन (26वां), शिव कुमार (26वां), दिलीप (30वां), नैमितुल्ला (30वां), अजीत (30वां), सोनू (31वां), दिव्या (41वां) तथा यामिनी (43वां स्थान) शामिल हैं।

छात्र-छात्राओं की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षक राजेश्वर प्रसाद यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय बच्चों के कठिन परिश्रम और लगन को देते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

स्थानीय लोगों ने भी इसे ग्रामीण शिक्षा के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।


ये भी पढ़ें पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह व सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य के प्रयास से जल्द बनेगा कोहंडौर–चंदौका–कांधरपुर मार्ग

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया