पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में विधि-विधान से संपन्न हुआ होलिका दहन, अधिकारियों ने दी होली की शुभकामनाएं

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में विधि-विधान से संपन्न हुआ होलिका दहन, अधिकारियों ने दी होली की शुभकामनाएं

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की गरिमामयी उपस्थिति में आज पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में होलिका दहन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अदिति मोर, IRS (IT), अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिवनारायण बैस, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गईं तथा जनपदवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का पर्व खुशियों और उल्लास का प्रतीक है, जिसे आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। जनपद पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सुरक्षित एवं सद्भावनापूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की गई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal