प्रयागराज में दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

प्रयागराज में दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

संवाददाता: प्रयागराज। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बुदौना (फकीर का पूरा) में रविवार शाम लगभग 6 बजे दबंगों द्वारा एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार चद्दर रखने के विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोगों ने प्रभादेवी पत्नी रामबाबू पटेल (उम्र लगभग 50 वर्ष) के घर पर चढ़कर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। हमले में महिला का सिर फट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

आरोप है कि रामचंद्र पटेल पुत्र स्व. बृजलाल पटेल, कमल नारायण पटेल पुत्र स्व. बृजलाल पटेल, मनोज कुमार पटेल पुत्र स्व. जगदीश नारायण पटेल, धर्मेंद्र पटेल पुत्र कमल नारायण पटेल सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर घटना को अंजाम दिया।

घायल महिला का प्राथमिक उपचार सीएचसी कौड़िहार में चल रहा है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal