लालगोपालगंज कस्बे में एसीपी सोरांव दलबल के साथ लगातार कर रहे भ्रमण
ड्रोन कैमरों से हुड़दंगियों पर रखी जा रही नजर
संवाददाता प्रयागराज. लालगोपालगंज।प्रयागराज नगर पंचायत कस्बे मे जहां रंगोत्सव होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है वही प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त एवं सतर्क स्थिति मे है जहां एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का पल पल जायजा लेते हुये लालगोपालगंज पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार राय के दलबल एवं अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ कस्बे में पैदल गस्त कर रहे है।
वहीं रंगोत्सव मे हुड़दंग मचाने वाले हुड़दंगी प्रवृत्ति के लोगों पर प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। लालगोपालगंज कस्बे में मनाये जाने वाले रंगोत्सव होली पर जिले के आलाअधिकारियों की कड़ी नजर है डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह गुनावत स्वयं अपने मातहतों से पल पल का अपडेट प्राप्त कर रहे हैं। वहीं एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह ने लोगों से सादगी एवं सौहार्द के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील किया है।
ये भी पढ़ें प्रयागराज में दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर












