जंगली हाथियों के समूह के द्वारा उत्पात ग्रामीणों में मचा हड़कंप
संवाददाता प्रताप सिंह: बिहार के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत लछुआर थाना के नजदीक के बसे गांव में जंगली हाथियों के द्वारा तांडव मचाया जा रहा है रात के अंधेरे में हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर आसपास के गांव के फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों द्वारा घरों की भी तोड़फोड़ की गई है जिस घर में रखें संपत्ति एवं अनाज का नुकसान भी हुआ है.
स्थानीय प्रशासन के द्वारा इस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है ग्रामीण बताते हैं की रात रात भर जाग कर हम सब लोग समूह में मसाल ढोल नगाड़े इत्यादि बजाकर हाथियों को भगाने का कार्य कर रहे हैं हाथियों का तांडव जिस तरह हो रहा है इससे लगता है कि अभी तक तो फसल एवं संपत्ति का ही नुकसान हो हो रहा है लेकिन अगर इस पर प्रशासन के द्वारा अगर ध्यान नहीं दिया गया या किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई तो जान माल का भी नुकसान हो सकता है किसान अनिल महतो रघु मांझी इत्यादि बताते हैं कि हम लोगों के रात का नींद और दिन का चैन समाप्त हो चुका है लेकिन प्रशासन के अधिकारियों पर किसी भी प्रकार की जू तक नहीं रेगी है
स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सरकार एवं अधिकारियों से यह मांग की गई है कि हमें हाथियों के इस उत्पाद से बचाया जाए एवं हाथियों द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई की जाए एवं राहत दिया जाए
ये भी पढ़ें लालगोपालगंज कस्बे में एसीपी सोरांव दलबल के साथ लगातार कर रहे भ्रमण












