दिगम्बर जैन महासमिति सामाजिक संसद की कार्य परिषद में समीर नारद संयुक्त मंत्री नियुक्त

दिगम्बर जैन महासमिति सामाजिक संसद की कार्य परिषद में समीर नारद संयुक्त मंत्री नियुक्त

इंदौर। दिगम्बर जैन महासमिति सामाजिक संसद द्वारा श्री 1008 दि जैन मंदिर धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, महालक्ष्मी नगर इंदौर के महामंत्री श्री समीर नारद को महासमिति की कार्य परिषद में संयुक्त मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन से जैन समाज में हर्ष का वातावरण है।

बताया गया है कि इस नियुक्ति से दिगम्बर जैन मंदिर महालक्ष्मी नगर का प्रतिनिधित्व संपूर्ण इंदौर समाज के मध्य सशक्त रूप से होगा। साथ ही इंदौर स्तर पर आयोजित होने वाले जैन समाज के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में मंदिर की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित होगी।

श्री समीर नारद के मनोनयन पर दिगम्बर जैन महासमिति सामाजिक संसद के संगठन महामंत्री श्री जैनेश झांझरी, दिगम्बर जैन बघेरवाल समाज मालव प्रांत के अध्यक्ष जैनेन्द्र सावला, दि जैन मंदिर महालक्ष्मी नगर के संस्थापक अध्यक्ष अनिल मोदी, महावीर महिला मंडल महालक्ष्मी नगर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमला पाटनी, समाजसेवी पारस जैन, शैलेन्द्र नारद, विजय जैन, पंकज जैन, सीए अश्विन गांधी, डॉ. संदीप नारद सहित अन्य समाजजनों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

समाज के वरिष्ठजनों ने आशा व्यक्त की है कि श्री नारद अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए समाज हित में उल्लेखनीय कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें जंगली हाथियों के समूह के द्वारा उत्पात ग्रामीणों में मचा हड़कंप 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें