जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सुनी जनता दर्शन में जन समस्याए,असक्षम, अयोग्य, बेरोजगार, परनिर्भर, असहाय एवं पीड़ितों की करें सहायता: डीएम
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र




गाजियाबाद।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये। इसी क्रम में मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार “जनता दर्शन” / जनसुनवाई की सीधे सीएम आॅफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है।जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनमानस की सुविधा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया हुआ है कि सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनेंगे और उनके साथ जूम पर लाइव रहेंगे।जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जूम के माध्यम से सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी असक्षम, अयोग्य, परनिर्भर, बेरोजगार, असहाय एवं पीड़ित सामान्य/दिव्यांग व्यक्ति आपके सम्पर्क में है या आता है, उसकी सहायता की जाए। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के तहत असक्षम एवं अयोग्य व्यक्ति को सक्षम एवं योग्य बनाया जाएं और उसे रोजगार दिया जाएं या उसे स्वयं का व्यापार करने में सहायता प्रदान की जांए जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके। इसके साथ ही असहाय और पीड़ितों की सहायता की जाएं।
जनता दर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।












