पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई 

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । आज दिनांक 07.03.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में थाना देल्हूपुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों— वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930— की जानकारी दी गई। साथ ही नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद स्थापित किया गया।जनपद प्रतापगढ़ पुलिस महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ये भी पढ़ें एटा में सख्त यातायात चेकिंग अभियान, 154 वाहनों के कटे चालान; 1.87 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें