एटा में सख्त यातायात चेकिंग अभियान, 154 वाहनों के कटे चालान; 1.87 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

एटा में सख्त यातायात चेकिंग अभियान, 154 वाहनों के कटे चालान; 1.87 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

संवादाता अमन अहमद। एटा जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 154 वाहनों का चालान किया गया, जबकि कुल 1,87,500 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। साथ ही दो वाहनों को सीज कर दिया गया।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्यामनारायण सिंह के निर्देश पर चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी अनिल वर्मा ने अपनी टीम के साथ किया। शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी बैठाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना और नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना जैसी लापरवाहियां सामने आईं।

यातायात पुलिस ने बताया कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

ये भी पढ़ें महिला थाना एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम की दी जानकारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें