डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का किया उद्घाटन

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का किया उद्घाटन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । दिनांक 07 मार्च 2026 प्रतापगढ़। जनपद में चकबन्दी से संबंधित कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शासकीय भवन में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम के कार्यालय/न्यायालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया और इसे संचालित करा दिया। उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निजी भवनों में संचालित कार्यालयों के स्थान पर शासकीय भवनों में कार्यालय स्थापित होने से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ेगी। इससे चकबन्दी से संबंधित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा किसानों और आम जनता को एक ही परिसर में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चकबन्दी से जुड़े मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय संचालित होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों को भी न्यायालय और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचने में सुविधा होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अरविन्द द्विवेदी सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे। जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई 

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal