प्रदेश में रसोई गैस की कमी नहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए बेहतर प्रबंधन के निर्देश: समीक्षा बैठक।
संवाददाता। संतोष यादव।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अन्य देशों में उपजी परिस्थितियों के दृष्टिगत समीक्षा की और निर्देश दिए कि वह प्रदेश में बेहतर से बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करें साथ ही प्रदेशवासियों को अस्वस्थ किया कि किसी को भी खाद्य पदार्थ तेल या गैस सिलेंडरों को लेकर परेशान ना हो प्रदेशवासी। मोहन यादव ने कहा कि भारत सरकार परिस्थितियों पर गहनता से नजर बनाए हुए है। अभी कहीं आपूर्ति संबंधित परेशानी नहीं है तीन सदस्य मंत्री व अधिकारियों की समिति भी बनाई गई है जो आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेगी।












