हाथरस में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा: पिता के डंडे के वार से बेटे की मौत

हाथरस में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा: पिता के डंडे के वार से बेटे की मौत

संवाददाता अश्वनी कुमार जिला हाथरस

हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां पिता-पुत्र के बीच हुए झगड़े में बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर पिता ने बेटे पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर की है। यहां 22 वर्षीय सत्यवीर सिंह का अपने पिता कोमल सिंह से किसी बात को लेकर दोपहर में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता कोमल सिंह ने सत्यवीर के सिर और छाती पर डंडे से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के बाद परिजन घायल सत्यवीर को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में सत्यवीर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक सत्यवीर सिंह एक इंटरलॉकिंग प्लांट में काम करता था और अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया