उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की माताजी को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर शहर के शहीद पार्क और माया पैलेस चौराहे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला दहन करते हुए “मौलाना सलीम मुर्दाबाद” और “जल्द से जल्द कार्रवाई करो” जैसे नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री की माताजी को लेकर की गई टिप्पणी से हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने की हिम्मत न कर सके।
इस दौरान कुछ आक्रोशित कार्यकर्ताओं द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कठोर सजा देने की भी बात कही गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। बताया जा रहा है कि एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, जीटी रोड पर कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।












