हाथरस में सड़क हादसे में रोडवेज कर्मचारी की मौत:

हाथरस में सड़क हादसे में रोडवेज कर्मचारी की मौत:

संवाददाता-अश्वनी कुमार जिला-हाथरस

ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारीहाथरस में कल मध्य रात्रि एक सड़क हादसे में रोडवेज के एक फोरमैन की मौत हो गई। यह घटना हाथरस जंक्शन के निकट हुई, जब फोरमैन अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव मितनपुर निवासी 59 वर्षीय धर्मेंद्र पाल सिंह पुत्र गोकुल सिंह हाथरस रोडवेज में फोरमैन के पद पर कार्यरत थे। देर रात ड्यूटी समाप्त कर वह अपनी बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाथरस जंक्शन के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। धर्मेंद्र पाल सिंह अपने पीछे अन्य परिजनों के अलावा चार संतानें छोड़ गए हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal