जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न,बैंकों से योजना के लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न,बैंकों से योजना के लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 12 मार्च, 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम युवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा योजना की अब तक की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। साथ ही बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति को और तेज करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कुछ बैंकों की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर सभी बैंक अधिकारियों को योजना के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली इस महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना आवश्यक है। अतः सभी बैंक अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करें, जिससे पात्र युवाओं को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने यह भी निर्देशित किया कि योजना से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से ऋण उपलब्ध कराया जाए, जिससे जनपद में स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन को और गति मिल सके बैठक में उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, जिला लीड बैंक प्रबंधक राजेश सिंह कटारिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal