माता जंगली देवी प्राचीन मंदिर पर 26 मार्च से लगेगा मेला वेद प्रकाश बताते हैं कि भक्तों की मनोकामना होती है
संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ पारा क्षेत्र
पूर्ण ग्राम प्रधान यदुनाथ करते हैं मंदिर पर आने वाले भक्तों की देखरेख लखनऊ। पारा क्षेत्र के मोहान रोड स्थित फतेहगंज में वर्षों पुराना मां जंगली देवी प्राचीन मंदिर स्थित है जहां पर हर वर्ष अष्टमी नवमी के दिन नवरात्र के उपरांत अष्टमी व रामनवमी की शाम को विशाल मेला आयोजित जाता है। माता जंगली देवी मंदिर पर ऐतिहासिक मेला कई दसको से लगता चला आ रहा है। मेले में नौटंकी किस्सा आदि कार्यक्रम होते हैं खाने पीने की तमाम दुकानें लगती हैं मेले की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हो जाती है मंदिर में माता के दर्शन के लिए भक्तों की लम्बी लाइने लगती है नवरात्र के प्रथम दिन से भागवत का आयोजन किया जाता है रामनवमी के दौरान भक्तगणो के द्वारा भंडारे का आयोजन होता है शाम को मेला लगता है। क्षेत्रीय निवासी वेद प्रकाश व यदुनाथ प्रधान फतेहगंज ने बताया की जिस तरह यह मंदिर बड़े आकार का लखौरी ईंटों से बना हुआ है। प्राचीन मंदिर माता के दरबार में जो भी भक्त श्रद्धा से आता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है वेद प्रकाश ने बताया कि मंदिर पर दूर दराज से माता के दरबार में भक्त पहुंचते हैं पूजा अर्चना करते हैं माता के दरबार में आने वाला भक्त खाली वापस नहीं जाता मनोकामना पूर्ण होती है बताया कि कई वर्षों पहले जंगल हुआ करता था तभी माता जंगली देवी इसी जंगल में ठहरी थी तभी से इस जगह को माता जंगली देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है। क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति वेद प्रकाश ने बताते हैं मेला ग्रामवासी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र वासियों के सहयोग से आयोजित किया जाता है जिसमें भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का पूरी तरह सहयोग रहता है इस बार भी दिनांक 26 मार्च व 27 मार्च की शाम को अष्टमी नवमी को विशाल मेले का आयोजन होगा।












