श्री नरेन्द्र कश्यप मा० राज्य मंत्री की अध्यक्षता में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत।

श्री नरेन्द्र कश्यप मा० राज्य मंत्री की अध्यक्षता में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

दिनांक: 13 मार्च 2026 पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जाए: श्री नरेन्द्र कश्यप जी मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

गाजियाबाद।श्री नरेन्द्र कश्यप जी मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 ‌की अध्यक्षता में जल निगम गेस्ट हाउस, विजय नगर, जनपद गाजियाबाद में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मेरठ मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में माननीय मंत्री जी ‌द्वारा विभाग ‌द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जाए।उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांगजन के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। बैठक के दौरान अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों के चयन, तथा जनपद स्तर पर आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। मंत्री जी ने निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार को बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इनका लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर मेरठ मंडल के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन विभाग से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में उपनिदेशक, पिछड़ा वर्ग, द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग ‌द्वारा पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद ग़ाज़ियाबाद में 10417 लाभार्थियों को छात्रवृत्ति उनके खाते में प्रेषित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।मंडल में कुल 92079 छात्र छात्राओं को धनराशि प्रेषित की जाएगी। प्रथम चरण में मण्डल में कुल 13011छात्रों के खातों में धनराशि रू0 4,67,82,988 अन्तरित जा चुकी है। पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजनांतर्गत मंडल में कुल 13188 छात्र छात्राओं को 2 करोड़ 86 लाख 59 हज़ार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रेषित किए गए जिसमे 682 छात्र छात्राएं जनपद ग़ाज़ियाबाद के है। इसी प्रकार शादी अनुदान योजना में मेरठ मंडल में 1731 लाभार्थियों को 3 करोड़ 46 लाख 20000 रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की गई है जिसमें गाजियाबाद जनपद के 122 लाभार्थी सम्मिलित है ओ लेवल एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना अंतर्गत मंडल में ट्रिपल सी के 149 बच्चों को तथा ओ लेवल के 792 बच्चों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है जिसमें गाजियाबाद के ट्रिपल सी के पांच बच्चे पांच छात्र पंच प्रशिक्षण थी तथा ओ लेवल के 152 प्रशिक्षण आरती शामिल हैं जिस पर मंत्री जी ‌द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। अन्त में बैठक सधन्यवाद सम्पन्न हुई। बैठक में माननीय मंत्री जी द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से दिव्यांग पेंशन योजना, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना, मोटराइज़्ड ट्राईसाइकिल योजना, दुकान निर्माण एवं संचालन योजना, शादी अनुदान योजना तथा यूडीआईडी कार्ड से सम्बन्धित प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। माननीय मंत्री जी ने निर्देश दिए कि 5 अप्रैल को रामलीला मैदान में दिव्यांगजन के लिए एक विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिसमें पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांग ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। इसके अतिरिक्त मंत्री जी ने मंडल के अंतर्गत विभागीय संस्थाओं में निर्मित भवनों के लोकार्पण के संबंध में भी निर्देश दिए तथा सभी योजनाओं में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के आदेश अधिकारियों को दिए। बैठक में उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्रीमती प्रीति लता, उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग श्री एम.पी. सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गाजियाबाद श्री अंशुल चौहान, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गौतमबुद्ध नगर श्री आशीष, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी हापुड़ सुश्री रीचा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मेरठ श्री सिद्धांत, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गाजियाबाद श्री पीयूष राय तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौतमबुद्ध नगर श्री लवेश सहित मंडल एवं जनपद स्तर के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए