मा0राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप ने की जनपद में संचालित विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं एवं विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक।

मा0राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप ने की जनपद में संचालित विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं एवं विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

दिनांक: 13 मार्च 2026 संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए: मा0राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए: मा0राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के लिए विभागीय स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए: मा0राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ आम नागरिकों तक पहुंच सके: मा0राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप,जानकारी प्राप्त होने पर मा0राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप ने की अधिकारियों की प्रशंसा: मा0राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप गाजियाबाद।विजय नगर स्थित जल निगम गेस्ट हाउस में प्रदेश सरकार के मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 श्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में जनपद में संचालित विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं एवं विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विभागों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा

बैठक में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष श्री नन्दकिशोर कलाल तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।इस दौरान मंत्री जी ने जनपद में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जनहित योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

समीक्षा के दौरान मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जनपद के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के लिए विभागीय स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए।

अधिकारियों के कार्यों की सराहना

बैठक के दौरान मंत्री जी ने जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद के समग्र विकास को और गति दी जाए, जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ आम नागरिकों तक पहुंच सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया