टाटा कम्पनी की चोरी का पर्दाफाश लोहे की ट्यूब (पाइप), लोहे का वजन 10,730 किलो अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लोहा चोरी करने वाले 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार,
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लोहा चोरी करने वाले 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से टाटा कम्पनी की चोरी की हुई लोहे की ट्यूब (पाइप), लोहे की शीट्स, 01 कॉयल (अन्य धातू) व 01 इलैक्ट्रॉनिक काँटा आदि का कुल वजन 10,730 किलो अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये तथा 8,000/- रुपये नगद एवं 02 ट्रक मय बिल्टी बरामद। कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 12/13.03.2026 की रात्रि को थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर लोहा चोरी करने वाले 06 अभियुक्तगण
1. आसिफ अल्वी पुत्र मौहम्मद रफीक निवासी गली नं014 सैक्टर 09 आदर्शनगर खोडा कॉलोनी थाना खोडा कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 29 वर्ष । (कबाडी),
2. रामवीर पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम नया बाँस थाना कोतवाली देहात जनपद एटा उम्र करीब 49 वर्ष । (चालक),
3. प्रमोद कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम नगलिया पलाँ थाना गभाना जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष। (चालक),
4. अरमान पुत्र संजय कुमार निवासी बी 25 गाजीपुर थाना गाजीपुर दिल्ली उम्र करीब 21 वर्ष,
5. रवि पुत्र भूदेव निवासी 1170 कल्याणपुरी 18 ब्लाक थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष व
6. लवकुश पुत्र महिपाल निवासी ग्राम निगोही थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 20 वर्ष को झण्डापुर जाने वाली सड़क पर स्थित कबाडी गोदाम से टाटा कम्पनी की चोरी की हुई लोहे की ट्यूब (पाइप), लोहे की शीट्स, 01 कॉयल (अन्य धातू) व 01 इलैक्ट्रॉनिक काँटा आदि का कुल वजन 10,730 किलो अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये तथा 8,000/- रुपये नगद एवं 02 ट्रक मय बिल्टी सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त चालक रामवीर ने बताया कि मैं ट्रक ड्राइवर हूँ। मेरे ट्रक में जो टाटा कम्पनी का लोहे का सामान लोड़ होता है, उसमें से कुछ सामान निकाल कर यहीं पास में आसिफ कबाडी को बेच देता हूँ। आज भी मेरे ट्रक में टाटा स्टील के लोहे की ट्यूब लोड़ है, जिसमें से मैंने करीब 03 क्विंटल वजन की लोहे की ट्यूब यहीं आसिफ कबाडी के गोदाम पर बेच दी हैं। मेरे साथ अन्य कुछ ड्राइवर भी ऐसा ही करते हैं। हम सब यह लोहे का सामान 40 रुपये किलो के हिसाब से गाड़ी से चोरी करके कबाडी को प्रति चक्कर बेच देते हैं और बाद में आकर अपना हिसाब करके पैसे ले जाते हैं तथा बिल्टी का वजन पूरा करने के लिये हम खाली गाड़ी में 100-150 लीटर डीजल भरवा लेते हैं एवं गाडी में 60-60 किलो की 02-03 प्लास्टिक की रबड़ शीट रखते हैं और खाली गाड़ी का वजन करते समय उन्हें उतार लेते हैं। जिससे लोडिंग माल का वजन पूरा हो जाता है। कबाडी आसिफ ने पूछताछ में बताया कि यह गोदाम मैंने कबाडे के लिये किराये पर लिया था।इस गोदाम में टाटा कम्पनी से ट्रक लोड़ होकर आते हैं और ट्रक चालक मेरे यहाँ चोरी से 01 या 02 क्विंटल माल निकालकर।बेच जाते हैं। जिसे मैं अपने इलैक्ट्रॉनिक कॉंटे से 40 रुपये किलो के हिसाब से लेता हूँ। रामवीर व प्रमोद टाटा कम्पनी के ही चालक हैं तथा मेरे पास लेबर का कार्य करने वाले 03 लड़के अरमान, रवि, लवकुश उपरोक्त को मैं इस काम के लिए अच्छा पैसा देता हूँ। कम्पनी के चालक से यह माल 40 रुपये की कीमत में लेता हूँ। जिसे 90-95 रूपये किलो के हिसाब से बेच देता हूँ।
गिरफ्तार अभियक्तगण का नाम व पताः-
1. आसिफ अल्वी पुत्र मौहम्मद रफीक निवासी गली नं014 सैक्टर 09 आदर्शनगर खोडा कॉलोनी थाना खोडा,कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 29 वर्ष। (कबाडी)
2. रामवीर पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम नया बाँस थाना कोतवाली देहात जनपद एटा उम्र करीब 49 वर्ष। (चालक)
3. प्रमोद कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम नगलिया पलाँ थाना गभाना जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष । (चालक)
4. अरमान पुत्र संजय कुमार निवासी बी 25 गाजीपुर थाना गाजीपुर दिल्ली उम्र करीब 21 वर्ष।
5. रवि पुत्र भूदेव निवासी 1170 कल्याणपुरी 18 ब्लाक थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष।
6. लवकुश पुत्र महिपाल निवासी ग्राम निगोही थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 20 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः-
टाटा कम्पनी की चोरी की हुई लोहे की ट्यूब (पाइप), लोहे की शीट्स, 01 कॉयल (अन्य धातू) व (01 इलैक्ट्रॉनिक काँटा आदि का कुल वजन 10,730 किलो अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये तथा 8,000/- रुपये नगद एवं 02 ट्रक मय बिल्टी बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-
गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना लिंकरोड पर चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है।
अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना लिंकरोड पुलिस टीम।












