उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही‘‘मुरादनगर क्षेत्र में लगभग 78 बीघा क्षेत्रफल पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों में जी0डी0ए0 द्वारा की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘

उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही‘‘मुरादनगर क्षेत्र में लगभग 78 बीघा क्षेत्रफल पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों में जी0डी0ए0 द्वारा की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

दिनांक-13-मार्च-2026उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 13.03.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2025/0004300 में वादी श्री सोहनवीर सिंह, श्री बलदेव सिंह व श्री मनीष कुमार पुत्रगण श्री विपत्ति सिंह, श्री टेकराम पुत्र श्री रामबल, श्री जुगतू सिंह पुत्र श्री नेकीराम व श्री राजेन्द्र पुत्र श्री रामपाल द्वारा खसरा सं0-642 ग्राम-सीकरी खुर्द, माता मन्दिर रोड, मोदीनगर, गाजियाबाद पर लगभग 28000 वर्ग मी0 भूमि क्षेत्रफल में, वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2025/0004819 में वादी श्री कुलदीप पुत्र श्री जयराज व श्री अशोक पुत्र श्री सत्यपाल द्वारा खसरा सं0-442 व 492 हापुड रोड मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 25000 वर्ग0 मी0 भूमि क्षेत्रफल में, वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2025/0004143 में वादी श्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री नाहर सिंह, श्री अनिरूद्व कुमार व श्री नितिन चौधरी पुत्रगण स्व0 श्री सतेन्द्रपाल सिंह, सविता देवी पत्नी स्व0 श्री सतेन्द्रपाल सिंह, श्री चन्द्रवीर पुत्र श्री सरदार, एवं अन्य हितबद व्यक्ति द्वारा खसरा सं0-335/2 एवं अन्य, ग्राम-बिसोखर, मोदीनगर, गाजियाबाद पर लगभग 17000 वर्ग0 मी0 भूमि क्षेत्रफल में एवं वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2024/0004299 में वादी श्री मंजीत सिंह व श्री संजय पुत्रगण श्री जयपाल, श्री राजीव चौधरी, द्वारा खसरा सं0-639 ग्राम-सीकरी खुर्द, माता मन्दिर रोड, मोदीनगर, गाजियाबाद पर लगभग 6700 वर्ग मी0 भूमि क्षेत्रफल में भूखण्ड़ीय विकास हेतु सडकों का डीमार्केशन करते हुए मिटटी भराई व ईट चिनाई का कार्य जारी। स्थल पर कोई स्वीकृत मानचित्र एवं स्वामित्व अभिलेख नहीं दिखाए गए। बताए गए नाम के अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है। उक्त के विरूद्व ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया