पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त सोनू पटेल को किया गया गिरफ्तार।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत भुपियामऊ ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया ।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिवनारायण वैस के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली देहात श्री पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अखिलेश प्रताप मय हमराह का0 रवि प्रकाश यादव व का0 विकास जायसवाल द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत धारा 64 (1) बीएनएस 5L/6 पोक्सो एक्ट थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ से संबंधित वांछित अभियुक्त सोनू पटेल सुत भारतलाल उर्फ भारत नि0 ग्राम भदाव थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र 23 वर्ष को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत भुपियामऊ ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया ।












