प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, कृषि भवन में किसानों ने देखा सजीव प्रसारण

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, कृषि भवन में किसानों ने देखा सजीव प्रसारण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ ।दिनांक 13 मार्च 2026 प्रतापगढ़। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि भवन प्रतापगढ़ सहित जनपद के सभी विकासखंड मुख्यालयों तथा कृषि विज्ञान केंद्रों पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कृषि भवन प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल तथा विधायक सदर के प्रतिनिधि अरुण मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भविष्य में उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त होगा तथा कृषि से जुड़ी सेवाएं पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, कृषि विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा जनपद के बड़ी संख्या में सम्मानित किसान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें केजीबीवी वार्डन सशक्तिकरण हेतु प्रथम बैच 9-13 मार्च के प्रशिक्षण का हुआ समापन,शिक्षा मंत्रालय एवं राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal