जनगणना 2027 कार्यक्रम के तहत कार्य संबंधित तैयारी समय से पूरी की जाए, ना हो कोई लापरवाही: जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

जनगणना 2027 कार्यक्रम के तहत कार्य संबंधित तैयारी समय से पूरी की जाए, ना हो कोई लापरवाही: जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 13 मार्च 2026 गाजियाबाद। जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में वर्तमान में सम्प्रति चल रहे जनगणना-2027 कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी महोदय श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जनपद गाजियाबाद में जनगणना-2027 की तैयारियों तथा अब तक किये गये कार्यों यथा प्रगणक ब्लाकों का गठन बैंक खाता, जनगणना सेल का गठन, प्रगणक एवं सुपरवाइजर की अनुमानित संख्या आदि की प्रगति के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गयी। जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा उक्त बैठक में उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों निर्देशित किया कि वह अपने से सम्बन्धित चार्ज में जनगणना सैल का गठन कर लें तथा व्यय के पुनर्भरण हेतु धनराशि आवंटित किये जाने हेतु चार्ज स्तर पर बैंक खाते खोलना सुनिश्चित करें। उक्त के साथ ही जनगणना हेतु अनुमानित प्रगणक ब्लाकों का निर्धारण, ग्रामवार / वार्डवार नजरी नक्शा तैयार कर मकान सूचीकरण, प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की नियुक्ति के लिए डेटाबेस तैयार करना तथा सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर मकान सूचीकरण ब्लाकों तथा प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ।
बैठक के अन्त में जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों क निर्देशित किया कि जनगणना-2027 का कार्य समयबद्ध एवं महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकारी की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, एडीएम एफआर श्री सौरभ भट्ट, श्री अरविंद कुमार राय जनगणना अधिकारी मेरठ मंडल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें