प्रतापगढ़ कुंडा निवासी सिपाही राहुल शुक्ला पर लखनऊ के बीबीडी थाने में आय से अधिक सम्पति का मुकदमा दर्ज
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
आय से 32 लाख ज्यादा खर्च करने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक ने दर्ज कराया है मुकदमा,गोपीनीय शिकायत पर जाँच के बाद लखनऊ के बीबीडी थाने में थे तैनाती उसी थाने में दर्ज किया गया केस यूपी की राजधानी लखनऊ में एक सिपाही को लेकर चौंकाने वाले खुलासे के बाद बड़ा ऐक्शन हुआ। सिपाही चालक आय से 91 प्रतिशत अधिक खर्च करने में फंस गया है। बीबीडी थाने के सिपाही चालक राहुल कुमार शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर वकील पांडेय ने दर्ज कराया है। गोपनीय शिकायत पर शासन ने मामले की जांच एंटी करप्शन को सौंपी थी। जांच में खुलासा हुआ की 23 साल की नौकरी में वैध स्रोतों से 32,53,182 रुपये खर्च किए।एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर वकील पांडेय की तहरीर के मुताबिक थाने के सिपाही ड्राइवर राहुल शुक्ला मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा शहाबपुर के रहने वाले हैं। 26 अप्रैल 2003 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी चालक के पद पर उनकी भर्ती हुई थी। राहुल कई साल से बीबीडी थाने में आरक्षी सिपाही थे। गोपनीय शिकायत पर शासन ने एंटी करप्शन को जांच ताप्तीश में पता चला कि करीब 23 वर्ष की नौकरी में सिपाही के वेतन, भत्ता, एरियर और बैंक खाते मिलाकर 35 लाख रुपये होनी चाहिए। जांच में तय अवधि में आरोपी ने 68 लाख रुपये खर्च किए। इस तरह सिपाही ने तय आय के स्रोत से 32 लाख रुपये ज्यादा खर्च किए। जो 91.04 प्रतिशत अधिक है।
ये भी पढ़ें राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्यायें












