जनता को गैस की हो रही किल्लत। नगर अध्य्क्ष रईस कुरैशी।कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष अमजद सिद्दीकी ने भारत गैस एजेंसी का निरक्षण कर बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत प्राप्त हो रही है कि 25 दिन बाद भी बुकिंग नही हो पा रही है।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी नजीबाबाद
नजीबाबाद। ईरान अमेरिका इजरायल की जंग के बीच लगातार अफवाहों का बाजार गर्म है कि रसोई गैस और कच्चे तेल के दामों में बढ़त या सप्लाई में कमी आ सकती है। इसी बीच एक मामला नजीबाबाद से सामने आया है कांग्रेस का एक प्रितिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष रईस कुरैशी के नेतृत्व में भारत गैस एजेंसी पहुचा वहा उन्होंने एजेंसी मेनीज़र सन्नी कर्णवाल से मुलाकात कर जनता की समस्या से अवगत कराया और बताया कि 25 दिन बाद भी गैस सिलेंडर की बुकिंग नही हो पा रही है न ही एजेंसी पर गैस सिलेंडर मिल रहा है। सिलेंडर लेने के लिए लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद भारत एजेंसी के मेनीज़र ने केंद्र सरकार के नये नियम का हवाला देते हुए बताया कि बुकिंग 25 दिन बाद होगी साथी ही गैस की कोई किल्लत नही होने की बात बताई है और जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। मेनीज़र ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कुछ नये नियम में बदलाव किए गए हैं जैसे 25 दिनों बाद बुकिंग होगी तब सिलेंडर मिलेगा और जिन लोगो के एक अप्रैल से 31 मार्च के बीच 12 सिलेंडर पूरे हो गए हैं उन्हें सिलेंडर नही मिल पायेगा उन्हें एक अप्रैल के इंतेज़ार करना होगा सरकार की गाइडलाइन का पालन करना होगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रईस कुरैशी,उपाध्यक्ष अमजद सिद्दीकी, महासचिव नदीम फारूकी, आदि मौजूद रहे।












