मातृशक्ति न्यास के द्वारा प्राचीन हनुमान मंदिर पर किया गया भजन कीर्तन

मातृशक्ति न्यास के द्वारा प्राचीन हनुमान मंदिर पर किया गया भजन कीर्तन

संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ डिघिया गांव

लखनऊ। डिघिया गांव में बने प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में मातृशक्ति न्यास की टीम ने पहुंचकर भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया मातृशक्ति की संस्थापिका निशी त्रिपाठी ने बताया कि बुजुर्गों के साथ उनकी खुशी में शामिल होना तो कभी लोगों की इच्छा को पूरा करना मातृशक्ति न्यास का एक संकल्प बन गया है इसी संकल्प को पूरा करते हुए एकादशी के शुभ अवसर पर मातृशक्ति न्यास की टीम डिघिया गांव पहुंची जहां पर एक प्राचीन हनुमान मंदिर कई वर्षों पुराना स्थित है मंदिर पर लोगों की इच्छा थी कि यहां पर भजन कीर्तन होना चाहिए इस मंदिर की स्थापना 1958 को हुई थी बहुत ही प्राचीन मंदिर है तभी आस्था से जुड़े इस प्राचीन मंदिर पर मातृशक्ति न्यास की संस्थापिका निशि त्रिपाठी ने अपनी मातृ शक्ति की टीम को लेकर उस गांव गई और वहां पर लोगों के साथ मिलकर भजन कीर्तन किया गांव के लोग भक्ति में आनंद मय हो गए गांव के लोग भक्ति में खुशी से झूम उठे भजन कीर्तन में ग्राम वासियों के साथ मातृशक्ति न्यास की संस्थापिका निशी त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौजूद रही जिसमें रिचा तिवारी, रेनू गुप्ता, पिंकी शुक्ला, अंजली गुप्ता, गायत्री तिवारी, ने हर संभव मदद किया निशि त्रिपाठी ने अपनी टीम को दिल से धन्यवाद दिया और आगे भी मातृशक्ति न्यास की टीम के साथ मिलकर अच्छे कार्य करने और लोगों की मदद करने का संकल्प लिया तत्पश्चात भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण हुआ और फिर गांव के बुजुर्गो के साथ बैठकर बातचीत हुई। संस्थापिका ने आश्वासन दिया की ऐसे ही कार्य हमेशा होता रहेगा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें