एम.एस.एम.ई विभाग उ0प्र0 के माननीय मंत्री राकेश सचान जी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की अधिकारियों के साथ की समीक्षा

एम.एस.एम.ई विभाग उ0प्र0 के माननीय मंत्री राकेश सचान जी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की अधिकारियों के साथ की समीक्षा

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को तेज़ी देने के निर्देश, पात्र युवाओं तक हर हाल में पहुँचे योजना का लाभ,बैंक लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें, बिना पर्याप्त कारण आवेदन निरस्त करने पर होगी कड़ी कार्रवाई युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में सरकार की बड़ी पहल, 1.25 लाख से अधिक युवाओं को मिल चुका है 5150 करोड़ से अधिक का ऋण,सभी विभाग मिलकर चलाएँ विशेष अभियान, कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे: मंत्री राकेश सचान

गौतमबुद्धनगर, 13 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खाद्य एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा तथा वस्त्र उद्योग विभाग के माननीय मंत्री श्री राकेश सचान ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी ने योजना के अंतर्गत जनपदों को निर्धारित किए गए लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी बैंकर्स को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मार्च 2026 के शेष दिनों में लंबित सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र युवाओं तक योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुँच सके। मा0 मंत्री श्री सचान ने यह भी कहा कि किसी भी बैंक शाखा द्वारा बिना ठोस एवं पर्याप्त कारण के आवेदनों को निरस्त करना स्वीकार्य नहीं होगा। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित बैंक शाखा एवं अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराएं और योजना को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। समीक्षा बैठक में यह भी सामने आया कि कुछ बैंक शाखाओं द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण में शून्य प्रगति दर्ज की गई है। इस पर माननीय मंत्री जी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी योजना है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता, उदासीनता या लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कीजाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। माननीय मंत्री जी ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाएं। जनपदों में शिविरों, जन-जागरूकता कार्यक्रमों और मार्गदर्शन सत्रों के माध्यम से युवाओं को योजना की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मा0 मंत्री राकेश सचान जी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वा
कांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 01 लाख युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025–26 में निर्धारित 1.5 लाख युवाओं के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1.25 लाख से अधिक युवाओं को 5150 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण किया जा चुका है, जो इस योजना की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं।  इसी क्रम में आज ग्रेटर नोएडा में सभी संबंधित विभागों एवं बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि शेष लक्ष्य को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। बैठक में एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, सीएम युवा मिशन राज्यनोडल अधिकारी सर्वेश्वर शुक्ला, अपर आयुक्त उद्योग मेरठ मंडल मेरठ उमेश सिंह, उपायुक्त उद्योग गौतम बुद्ध नगर पंकज निर्वाण, बैंकिंग संस्थानों के प्रतिनिधि, उद्योग विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें