फिरोजाबाद ब्रेकिंग: गैस संकट की अफवाहों पर जिलाधिकारी सख्त, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

फिरोजाबाद ब्रेकिंग: गैस संकट की अफवाहों पर जिलाधिकारी सख्त, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मंडल संवाददाता अमित चौहान

फिरोजाबाद। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते संभावित गैस संकट और कालाबाजारी की आशंकाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने आज गैस एजेंसी संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह से सामान्य व निरंतर जारी है। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी मालिकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार यह सूचना प्रसारित करें कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि किसी भी अफवाह या भ्रम में न आएं।
जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस संवेदनशील समय को कोई भी एजेंसी पैसा कमाने का माध्यम न बनाए। यदि कालाबाजारी, निर्धारित मानक से कम गैस देने या किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में फिरोजाबाद गहरा सर्विस, जयनारायण गैस सर्विस, यश बाबा पीतांबरा गैस सर्विस और नसीरपुर इंडेन गैस सर्विस सहित अन्य प्रमुख गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने वाले गैस एजेंसी मालिकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनपद में गैस एजेंसियों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने सेक्टर, स्टैटिक और जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति भी कर दी है, जो लगातार निगरानी करेंगे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया