सास की हत्या में बहू पर आरोप, मां बोली– बेटी को साजिशन फंसाया गया

सास की हत्या में बहू पर आरोप, मां बोली– बेटी को साजिशन फंसाया गया

संवाददाता अश्वनी कुमार जिला हाथरस

मथुरा जिले के राया कोतवाली क्षेत्र के भंकरपुर बसेला गांव में सास की हत्या के मामले में बहू और उसके कथित प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी महिला की मां ने अपनी बेटी को बेगुनाह बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया है। जानकारी के अनुसार भंकरपुर बसेला गांव निवासी हिना पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी आदिल के साथ मिलकर अपनी सास अनवरी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को चुपचाप दफना दिया गया था। कुछ समय बाद हिना का अपनी ननद से झगड़ा हो गया, जिसके दौरान कथित रूप से हत्या की बात सामने आ गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हत्या की पुष्टि होने की बात सामने आई। इसके बाद मथुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिना और उसके कथित प्रेमी आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि हिना का मायका हाथरस जिले के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के कोटा गांव में है। वर्ष 2020 में उसकी शादी आमिर पुत्र अनवर से हुई थी। हिना एक बच्चे की मां भी है। वह अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटी है और उसके सभी भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हिना के पिता नसीर का पहले ही निधन हो चुका है।
मां बोलीं– बेटी को फंसाया गया
वहीं हिना की मां परवीन ने अपनी बेटी को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिना की ननद और ससुर ने उस पर झूठा आरोप लगाया है। परवीन का कहना है कि उनकी बेटी की सास की मौत के बाद जब वह ससुराल गई थीं और बाद में पुलिस हिना को पकड़ने पहुंची, तब भी गांव का प्रधान मौके पर मौजूद था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने उनकी बेटी को पहले ही तलाक लेने की सलाह दी थी। परवीन के अनुसार, जब उन्होंने अपनी बेटी के बेगुनाह होने की बात कही तो प्रधान ने धमकी दी कि अगर तलाक नहीं लिया गया तो हिना को जेल जाना पड़ेगा। फिलहाल मथुरा पुलिस ने हिना और उसके कथित प्रेमी आदिल को सास अनवरी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए