एटा: निधौली कलां क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। जनपद एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना निधौली कलां पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी, मृतक का मोबाइल फोन तथा एक थैले में घटना के समय पहने हुए कपड़े, जूते और बेल्ट की जली हुई राख बरामद की गई है।
गिरफ्तार हत्यारोपियों के नाम व पते
मोहित कुमार पुत्र लेखपाल, निवासी ग्राम जौहरपुर, थाना निधौली कलां, जनपद एटा, उम्र 20 वर्ष।
रवी कुमार पुत्र लेखपाल, निवासी ग्राम जौहरपुर, थाना निधौली कलां, जनपद एटा, उम्र 18 वर्ष।
बरामदगी
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी
मृतक का एक मोबाइल फोन
एक थैले में घटना के समय पहने हुए कपड़े, जूते व बेल्ट की राख
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष निधौली कलां मय टीम
प्रभारी सर्विलांस/एसओजी मय टीम
पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।












