महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आयोग खड़ा महिलाओं के साथ: रेनू भाटिया।

महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आयोग खड़ा महिलाओं के साथ: रेनू भाटिया।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

शिकायत से सुकून तक कार्यक्रम में आयोग चेयरपर्सन ने सुनी 40 महिलाओं की शिकायतें

विवादित गाने को लेकर गायक बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखा पत्र आयोग चेयरपर्सन ने की मीडिया कांफ्रेंस

पानीपत, 13 मार्च। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित ‘शिकायत से सुकून तक’ कार्यक्रम के तहत महिला जन सुनवाई की। इस दौरान पानीपत और करनाल जिलों से आई महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान पानीपत की 20, करनाल की 13 तथा अन्य करीब 6 शिकायतों पर सुनवाई की गई। शिकायतकर्ताओं को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर दिया गया और संबंधित अधिकारियों को मामलों के समाधान के लिए निर्देश जारी किए गए। इस दौरान महिलाओं से जुड़े लंबित मामलों के साथ-साथ मौके पर आई शिकायतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। चेयरपर्सन ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ तेज़ी से कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। जन सुनवाई में महिला थानों के प्रभारी, जांच अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे, ताकि शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि हाल ही में आए एक गाने को लेकर गायक बादशाह के खिलाफ महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि गाने की सामग्री महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताई जा रही है, जिसे आयोग ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में देश के अन्य राज्यों के महिला आयोगों को भी अवगत कराया गया है और उनसे भी उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही लोगों से ऐसे गानों का बहिष्कार करने की अपील की गई है, जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। बाद में स्काईलार्क कॉम्पलेक्स में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में रेनू भाटिया ने बताया कि गायक बादशाह को आयोग की ओर से समन जारी किया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद पुलिस को पत्र लिखकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान के खिलाफ किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी बेटियों की गरिमा को ठेस पहुंचाएगा, उस पर आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।चेयरपर्सन ने महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर बादशाह के गानों पर प्रतिबंध लगाने और उनके शो का बहिष्कार करने की मांग की है। इस मौके पर सीईओ डॉ. किरण, जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, जिला प्रोटेक्शन ऑफिसर सतीश वत्स, डी.डी. प्रोटेक्शन राजेश चौधरी, डीएसपी करनाल मीना, चेयरपर्सन सहायक अंजू और सविता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए