कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग, पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ द्वारा निरीक्षण। ।

कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग, पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ द्वारा निरीक्षण। ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

आज दिनांक 15.03.2026 को आयोजित उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय के साथ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता की उपस्थिति में कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के प्रवेश, भीड़ प्रबंधन तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की गतिविधियों की निरंतर निगरानी की जा रही है। इस दौरान कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी माध्यमों के जरिए परीक्षा केंद्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सूचनाएं प्रेषित की जा रही हैं, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके तथा परीक्षा को पूर्णतः सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया