पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश।।

पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

आज दिनांक 15.03.2026 को आयोजित उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) जनपद प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केंद्र “के0पी0 हिन्दू इण्टरमीडिएट कालेज, प्रतापगढ़” का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) द्वारा परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा चेकिंग, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता का निरीक्षण किया गया। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांति के साथ सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास सतत निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें