सदर थाना क्षेत्र की घटना पर एसपी का एक्शन, मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

सदर थाना क्षेत्र की घटना पर एसपी का एक्शन, मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

संवाददाता शिक्षा तिवारी

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सहरसा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले की गहन जांच करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि घटना का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि घटना में शामिल व्यक्तियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस टीम को साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए कहा। पुलिस प्रशासन के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें