उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश –

उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश 

संवाददाता शिक्षा तिवारी

आज दिनांक 15.03.2026 को आयोजित उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केंद्र “ग्राम विकास इण्टर कॉलेज, प्रतापगढ़” तथा थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केंद्र “स्वामी करपात्री इण्टर कॉलेज, प्रतापगढ़” का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश व्यवस्था, चेकिंग व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी की समीक्षा करते हुए उन्हें पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास सतत निगरानी बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष दृष्टि रखने के भी निर्देश दिए गए क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें