कुंडा में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह, जननायक राजा भइया सहित कई जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

कुंडा में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह, जननायक राजा भइया सहित कई जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

कुंडा प्रतापगढ़ बजरंग महाविद्यालय कुंडा में आयोजित 101 कन्याओं के भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जननायक रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बड़े राजा शिवराज प्रताप सिंह तथा छोटे राजा बृजराज प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एमएलसी अक्षय प्रताप गोपाल भइया, बाबागंज के आदर्श विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव तथा प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी जनप्रतिनिधियों एवं कुंडा–बाबागंज परिवार के कार्यकर्ताओं ने मिलकर बारात का भव्य स्वागत किया और नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग का प्रतीक बन गया, जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ कुंडा नाले में डूबने से 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें