जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ को सौंपी गई
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा: मेगावाट जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना, मलावन, एटा की सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था आज परियोजना प्रबन्धक इं० अजय कुमार द्वारा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के श्री सुनील कुमार सिन्हा, डीआईजी, नोर्थ जोन को औपचारिक रूप से सौंपी गई। अब 9.1 किमी लम्बी चारदीवारी के भीतर परियोजना के सभी महत्वपूर्ण स्थलों की निगरानी CISF के 299 जवान करेंगे, जिनमें 77 अग्निशमन दस्ते के सदस्य शामिल हैं। प्रथम चरण में 120 जवानों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, शेष जवान शीघ्र ही नियुक्त होंगे।
इस अवसर पर आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में CISF कमांडो ने हथियारों का प्रदर्शन, परेड और अग्निशमन इकाई द्वारा गैस सिलेंडर में लगी आग बुझाने का प्रदर्शन किया। वाटर जेट से तिरंगे की आकृति बनाकर विशेष प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, परियोजना कर्मियों और अन्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल












