कानपुर में “सूखा नशा” के खिलाफ़ सख्त अभियान की तैयारी, सांसद रमेश अवस्थी ने दिए कड़े निर्देश
संवाददाता विष्णु दत्त रावत: कानपुर में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर ली है। “सूखा नशा” की अवैध बिक्री को लेकर BJP सांसद रमेश अवस्थी की अध्यक्षता में जिलाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि अब थानाध्यक्षों और चौकी इंचार्जों को सिर्फ 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
जहाँ भी नशे की बिक्री पाई गई, वहाँ के जिम्मेदार अफसरों पर तुरंत कार्रवाई होगी। सांसद रमेश अवस्थी खुद मैदान में उतरकर अफसरों की जिम्मेदारी की जांच करेंगे। उन्होंने साफ कहा – “अगर किसी थाने की सीमा में नशा बिकता मिला तो संबंधित थानाध्यक्ष को तुरंत हटाया जाएगा।”
संगठित अपराध के खिलाफ भी बड़ी सफलता का दावा किया गया। माफियाओं और अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने का संकल्प दोहराया गया। लापरवाह पुलिस अफसरों की पहचान कर उनकी सूची तैयार कर ली गई है, जिन पर जल्द सख्त कार्रवाई होगी।
बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई। शहर की प्रमुख समस्याओं को हल करने के लिए BJP नेताओं और प्रशासन के बीच सीधे संवाद की शुरुआत हो चुकी है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब संयुक्त रणनीति पर अमल होगा।
ये भी पढ़ें Etah: जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ को सौंपी गई












