एटा में कलश विसर्जन के दौरान डीजे विवाद बना बवाल का कारण, किशोरियों पर हमला, दो घायल
संवादाता अमन अहमद एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के नगला कन्हई गांव में मंगलवार को कलश विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले गया। सिरसाटिप्पू स्थित नहर से कलश विसर्जन कर लौट रही महिलाओं और किशोरियों के जत्थे पर कुछ युवकों ने रास्ते में ट्रैक्टर रोककर नाचने की जिद की। महिलाओं ने गर्मी और लड़कियों की तबीयत बिगड़ने की बात कहकर उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माने और बांस लेकर हमला कर दिया।
इस हमले में दो किशोरी – कल्पना पुत्री विशेष और एकता पुत्री पूरन सिंह – गंभीर रूप से घायल हो गईं। अन्य किशोरियों को भी हल्की चोटें आई हैं। घायल किशोरियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मिरहची पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
एसएचओ ओमप्रकाश सिंह के अनुसार, डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना घटी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें अब ₹3000 में पूरे साल भर 200 बार टोल फ्री यात्रा! सरकार का बड़ा ऐलान












